Vedant Samachar

गणतंत्र दिवस समारोह 2026 में उत्कृष्ट कार्य के लिए कोरबा की कांति यादव सम्मानित

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा, 27 जनवरी (वेदांत समाचार)। 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय कोरबा में आयोजित गरिमामय समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए कांति यादव को सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला प्रशासन कोरबा द्वारा उनके उल्लेखनीय योगदान और सराहनीय सेवाओं के लिए प्रदान किया गया।

समारोह के दौरान आदिवासी विकास विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 पर पदस्थ कांति यादव को “उत्कृष्ट कार्य निष्पादन” के लिए स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया कि उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में सामाजिक सरोकारों, जनहित और प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन में विशेष योगदान दिया है, जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह सम्मान कलेक्टर कार्यालय कोरबा (छत्तीसगढ़) द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह-2026 के तहत प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सम्मान प्राप्त होने पर कांति यादव ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। जिला प्रशासन ने भी आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के सम्मान से समाज में सकारात्मक कार्यों को बढ़ावा मिलेगा और अन्य लोग भी उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रेरित होंगे।

Share This Article