Vedant Samachar

न्यायमूर्ति सूर्यकांत होंगे अगले मुख्य न्यायाधीश, केंद्र ने प्रक्रिया शुरू की

Vedant Samachar
1 Min Read

नई दिल्ली,25अक्टूबर । उच्चतम न्यायालय में वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी. आर. गवई की आगामी 23 नवंबर पर सेवानिवृत्ति को देखते हुए केंद्र सरकार ने अगले मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : नायब तहसीलदार की गाड़ी से 2 युवक घायल, गरियाबंद में हुआ बड़ा हादसा…

कानून और न्याय मंत्रालय ने न्यायमूर्ति गवई को पत्र लिखकर उनके उत्तराधिकारी के नाम की अनुशंसा करने का अनुरोध किया है। स्थापित परंपरा और नियुक्ति की कार्यविधि के अनुसार, उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश को अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में अनुशंसित किया जाता है। वर्तमान में न्यायमूर्ति गवई के बाद वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत हैं।

Share This Article