जगदलपुर ,10 जनवरी (वेदांत समाचार)। जगदलपुर में 17 वर्षीय अंश श्रीवास्तव गुरुवार (8 जनवरी) सुबह से लापता है। अगले दिन शुक्रवार को इंद्रावती नदी पुल पर उसकी स्कूटी मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह नदी में कूद गया है। अंश के माता-पिता के मोबाइल पर एक डिजिटल नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा है ‘सॉरी मम्मी-पापा, मैं कुछ नहीं कर पाया। मैं फेलियर हूं।’ बता दें कि, अंश JEE परीक्षा देने के लिए 15 दिन पहले रायगढ़ से जगदलपुर नानी के घर आया था। अंश के पिता साउथ अफ्रीका में इंजीनियर हैं और खबर मिलते ही वे छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। स्थानीय पुलिस अभी तक उसकी तलाश कर रही है।

बिना कुछ बताए घर से निकला था
अंश श्रीवास्तव (17) है गुरुवार (8 जनवरी) की सुबह करीब 9 बजे बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। तब से लगातार उसकी तलाश जारी है। घर वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। इधर, पुलिस ने अगले दिन शुक्रवार को पुल पर खड़ी उसकी स्कूटी बरामद की है। इसी से उसके नदी में कूदने की आशंका है। फिलहाल नाबालिग की तलाश जारी है।
परिजनों के लिए लिखा नोट
इधर, परिजनों ने अंश के मोबाइल से भेजे गए एक डिजिटल नोट पुलिस को दिया है। जिसमें लिखा है कि मम्मी-पापा सॉरी, मैं कुछ नहीं कर पाया फेलियर हूं। इसमें आप लोगों की कोई गलती नहीं है। कृपया प्रॉमिस करिए आप लोग रोएंगे नहीं। अयान का ध्यान रखना। मुझे भूल जाना, सॉरी… अंश घर छोड़कर क्यों गया? फिलहाल पुलिस इसकी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। साथ ही परिजनों से भी पूछताछ जारी है।



