Vedant Samachar

जांजगीर-चांपा पुलिस ने मोबाईल झपटमारी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया

Vedant samachar
2 Min Read

जांजगीर-चांपा, 13 जून (वेदांत समाचार)। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक महिला से मोबाईल झपटमारी करने वाले आरोपी करण यादव पिता भागीरथी यादव उम्र 23 वर्ष निवासी पोडीभाठा अकलतरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं एक झपटमारी का मोबाईल बरामद किया गया है।

मिली जानकारी अनुसार पीड़िता दिनांक 11.06.25 को शाम करीबन 07:30 बजे बच्चो के साथ पैदल अकलतरा तरफ से पोडीदल्हा जा रही थी, तभी आरोपी करण यादव ने उसे लिफ्ट देने के बहाने अपने मोटर सायकल पर बिठाया और रास्ते में उसका मोबाईल झपट लिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 253/25 धारा 304(2) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।

झपटमारी प्रकरण को गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी करण यादव को पकड़ा गया। आरोपी को हिरासत में लेकर झपटमारी करने के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, सउनि बी.पी. खाण्डेकर, प्रआर. शरीफुददीन, आर. राजेन्द्र कहरा का योगदान सराहनीय रहा।

Share This Article