Vedant Samachar

जांजगीर-चांपा पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ अनाचार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार…

Vedant Samachar
2 Min Read

जांजगीर-चांपा,24 सितम्बर (वेदांत समाचार)। पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के साथ अनाचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिमांशु रात्रे उम्र 21 वर्ष निवासी खपरीडीह चौकी नैला थाना जांजगीर के रूप में हुई है। पीड़िता की जान पहचान सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी हिमांशु रात्रे के साथ हुई थी।

जान पहचान के बाद दोनों आपस में बातचीत करते थे। जान पहचान होने का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता को अपने बहकावे में लेकर उनके साथ अनाचार किया था। आरोपी ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करते हुए भी अनाचार किया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 478/2025 धारा 64(2)m, 296, 115(2), 351(2) BNS, 4,6 पाक्को एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आरोपी हिमांशु रात्रे को पकड़ा गया।

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, म.प्र.आर रामकुमारी मार्को, प्र.आर रेखराज ध्रुव, आरक्षक विजय राठौर, दीपक कौशिक का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article