Vedant Samachar

जांजगीर-चांपा पुलिस ने PIL प्लांट के 2 अधिकारियों को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला…

Vedant Samachar
2 Min Read

जांजगीर-चांपा,02 अगस्त(वेदांत समाचार) ।जांजगीर-चांपा पुलिस ने PIL प्लांट में हुए हादसे के मामले में लापरवाही बरतने वाले प्लांट के 2 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इस हादसे में 2 कर्मचारियों की मृत्यु हो गई थी और कई अन्य अभी भी इलाजरत हैं।

मिली जानकारी अनुसार दिनांक 12/04/2025 को PIL प्लांट के इन्डक्सन फर्नेस डिवीजन में एक बड़ा हादसा हुआ था। फर्नेस में मोल्टन मेटल के फर्नेस से बाहर आने से फ्लोर पर कार्यरत 13 श्रमिक जले थे। जांच में पाया गया कि यह हादसा कारखाने में कार्य के दौरान मानक संचालन प्रक्रिया के अनुपालन नहीं किए जाने के कारण हुआ था।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर पुलिस ने कारखाना अधिभोगी संजय जैन और कारखाना प्रबंधक उदय सिंह को गिरफ्तार किया है। इन दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने मानक संचालन प्रक्रिया का पालन नहीं किया और लापरवाही बरती, जिससे यह हादसा हुआ।

कारखाना इंस्पेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी के द्वारा प्लांट पर लापरवाही बरतने के कारण 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 287, 289, 125 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे में घायल श्रमिकों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर, भिलाई और हैदराबाद भेजा गया था, जहां दो कर्मचारियों की मृत्यु हो गई थी।

Share This Article