Vedant Samachar

जांजगीर चांपा कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, दिए जरूरी निर्देश, धान उपार्जन, मिलिंग और बारदाना आपूर्ति की समीक्षा की गई…

Vedant Samachar
1 Min Read

जांजगीर-चांपा,04नवंबर (वेदांत समाचार) । कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के राइस मिलर्स की बैठक ली। बैठक में धान उपार्जन, मिल पंजीयन, बारदाना आपूर्ति, मिलिंग, परिवहन और भंडारण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कलेक्टर महोबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपार्जन एवं मिलिंग कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जिले में धान खरीदी एवं मिलिंग कार्य समय पर और पारदर्शी तरीके से पूरा होना चाहिए। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी और राइस मिलर्स आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

उन्होंने संबंधित विभागों को यह भी निर्देशित किया कि उपार्जन, परिवहन, स्टोरेज एवं वेयरहाउस से जुड़ी किसी भी समस्या का त्वरित निराकरण किया जाए, ताकि कस्टम मिलिंग कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए और जिले का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा किया जा सके।

बैठक में जिला खाद्य अधिकारी कौशल किशोर साहू, जिला विपणन अधिकारी, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक सहित जिले के राइस मिलर्स और अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article