Vedant Samachar

जांजगीर-चांपा : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया

Vedant samachar
2 Min Read
Oplus_0


जांजगीर-चांपा, 12 जून (वेदांत समाचार). जिले की अकलतरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिलेख कुमार डहरिया के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 19 वर्ष है और वह मोपका थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर का निवासी है।


नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 183/25 धारा 137(2) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।


विवेचना दौरान नाबालिग अपहृता को दिनांक 10.06.2025 को आरोपी अभिलेख कुमार डहरिया के कब्जे से विशाखापटनम (आंध्रप्रदेश) से बरामद किया गया। आरोपी ने नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर दैहिक शोषण करने का जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


इस कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, उप निरीक्षक बी एल कोसरिया, आरक्षक अजीत सिंह राज का सराहनीय योगदान रहा। जांजगीर-चांपा पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है ¹।

Share This Article