Vedant Samachar

जांजगीर-चांपा: लंबे समय से फरार 7 वारंटियों को नैला चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

Vedant samachar
2 Min Read

जांजगीर-चांपा, 14 जनवरी 2026 (वेदांत समाचार)। जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी नैला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे 7 वारंटियों को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय जांजगीर में पेश किया गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की लगातार पतासाजी की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में चौकी नैला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित 7 वारंटियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार वारंटियों में प्रमोद सूर्यवंशी उम्र 21 वर्ष निवासी पाली, विनोद कुमार सूर्यवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी पाली, अश्वनी धीवर उम्र 22 वर्ष ग्राम सिवनी, धनंजय कुमार धीवर उम्र 23 वर्ष ग्राम सिवनी, चित्ररेखा दिनकर उम्र 45 वर्ष निवासी कन्हईबंद, शिवकुमार गोयल उम्र 36 वर्ष निवासी कन्हईबंद तथा छतराम सूर्यवंशी उम्र 48 वर्ष निवासी पाली शामिल हैं। सभी आरोपी चौकी नैला, थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा के अंतर्गत निवासरत हैं।

गिरफ्तारी के बाद सभी वारंटियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय जांजगीर में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस सफल कार्रवाई में चौकी नैला के उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक शेख सफीउल्लाह खान, महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी खूंटे, प्रधान आरक्षक रूद्र कश्यप, आरक्षक जगदीश विजय, सतीश राणा, नवीन तरुण, भुवनेश्वर पटेल, अश्वनी मार्बल एवं महिला आरक्षक शकुंतला नेताम का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरार आरोपियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share This Article