Vedant Samachar

Janjgir-Champa : युवक का कपड़े के फंदे से लटका मिला शव, रात को खाना खाकर घर से निकला था

Lalima Shukla
2 Min Read

जांजगीर-चांपा, 25 फरवरी (वेदांत समाचार) जिले में कपड़े के फंदे से लटका एक युवक का शव मिला है। ग्राम मेहंदा की नर्सरी में सीलम के पेड़ पर शव लटका था। मृतक की पहचान मृतक राम नारायण खरे (36) कुटरा निवासी के रूप में हुई।

मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, युवक मंगलवार रात घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। बुधवार को पेड़ पर लटका युवक का शव देखा गया।

अपने लोअर से लगाई थी फांसी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राम नारायण मंगलवार रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद घर से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रात में आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अगली सुबह उसका शव नर्सरी में पेड़ पर लटका मिला। मृतक ने अपने लोअर से ही फांसी लगाई थी और शव मिलने के समय वह केवल अंडरवियर में था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मजदूरों ने देखा तो कोटवार को बताया


घटना की जानकारी सबसे पहले नर्सरी में गड्ढा खोदने वाले मजदूरों को हुई। उन्होंने तुरंत गांव के कोटवार को सूचित किया। कोटवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share This Article