LIVE Cricket Score & Updates
IPL Retention 2026: क्या है रिटेंशन के सारे नियम?
इस बार सभी फ्रेंचाइजी को छूट है कि वो ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, क्योंकि ये एक मिनी ऑक्शन होगा. जैसे में टीमें ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज नहीं करेंगी.
IPL Retention 2026 LIVE Updates: ये खिलाड़ी भी हुए ट्रेड
आईपीएल 2026 से पहले मोहम्मद शमी, अर्जुन तेंदुलकर, मयंक मारकंडे, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, नितीश राणा और डोनोवन फरेरा का भी ट्रेड हुआ है.
IPL Retention 2026: CSK का बड़ा फैसला
रिटेंशन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने संजू सैमसन को राजस्थान की टीम से ट्रेड किया है. वहीं, रवींद्र जडेजा और सैम करन राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल हो गए हैं.
IPL 2026: रिटेंशन का जल्द होगा ऐलान
आईपीएल 2026 के लिए जल्द ही सभी टीमें अपनी रिटेंशन लिस्ट का ऐलान करने वाली हैं. वहीं, कुछ खिलाड़ी की ट्रेड विंडो के तहत भी टीमें बदल चुकी है. ऐसे में अब कौन से खिलाड़ी ऑक्शन में उतरेंगे, इसका थोड़ी देर में ऐलान होने वाला है.
Full List of Retained and Released Players for IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की ओर बढ़ते हुए पहला पड़ाव आज पूरा होने जा रहा है. कई दिनों की अफवाहों, अटकलों और गप-शप के बाद आज साफ हो जाएगा कि किस खिलाड़ी को रिटेन किया जा रहा है और किसे ऑक्शन का रास्ता देखना पड़ेगा. शाम 5 बजे IPL 2026 के रिटेंशन की डेडलाइन खत्म होने जा रही है और फिर सभी 10 फ्रेंचाइजी अपने-अपने स्क्वॉड की ताजा तस्वीर पेश करेंगी. हर बार की तरह इस बार भी कई बड़े खिलाड़ी रिलीज होंगे.
इस बार मिनी ऑक्शन होना है इसलिए किसी भी फ्रेंचाइजी के सामने रिटेन करने की पाबंदी नहीं है. यानि हर फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं. वहीं रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की फीस उस फ्रेंचाइजी के ऑक्शन पर्स में जुड़ जाएगी, जिसे वो नीलामी के दौरान इस्तेमाल कर सकेंगी.



