रायगढ़, 21 जून (वेदांत समाचार)। एसईसीएल, रायगढ़ क्षेत्र के क्षेत्रीय मुख्यालय, रायगढ़ क्षेत्र ,छाल उपक्षेत्र, बरौद-बिजारी उपक्षेत्र एवं जामपाली उपक्षेत्र में दिनांक 21/ 06 / 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- 2025 मनाया गया |
एसईसीएल, रायगढ़ क्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डी. सुनील कुमार, निदेशक (वित्त), एसईसीएल, मुख्यालय बिलासपुर, मनोरंजन बिशवाल, महाप्रबंधक (वित्त), रितेश सोब्ती महाप्रबंधक (खनन) एवं अशोक कुमार पटनायक, महाप्रबंधक (सिविल) उपस्थिति हुए।


योग शिविर में उपस्थित सभी को योग के सभी आसनों को सिखाया गया तथा समय निकाल कर इन योगासनों को अपने जीवनशैली में प्रतिदिन करने हेतु प्रेरणादायक उद्बोधन दिए |
योग दिवस के इस कार्यक्रम में रायगढ़ क्षेत्र के सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, जेसीसी सदस्यों, क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्यों, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्यों, क्षेत्रीय ओबीसी इम्प्लोईस वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों , क्षेत्रीय सिस्टा/इनमोसा सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में एसईसीएल कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों, महिलाओं एवं स्कूली बच्चों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लिए |
श
के.सी. सुरेन्द्र नाथ, महाप्रबंधक (संचालन ), रायगढ़ क्षेत्र के दिशानिर्देश में विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में रायगढ़ क्षेत्र के उपस्थिति में डी.ए.व्ही. स्कूल प्रांगण छाल उपक्षेत्र में दिनांक 21.06.2025 को सुबह 6.30 बजे सफलता पूर्वक अंतर राष्ट्रिय योग दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ।



