कोरबा/दीपका,07नवंबर (वेदांत समाचार) । एसईसीएल दीपका क्षेत्र के द्रोणाचार्य इनडोर स्टेडियम में 04 से 06 नवंबर 2025 तक आयोजित अंतर क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025-26 का सफल समापन हो गया। तीन दिवसीय इस स्पर्धा में एसईसीएल की कुल 14 एरिया की टीमों ने प्रतिभाग कर दमदार खेल का प्रदर्शन किया।
फाइनल मुकाबले में टीम चैंपियनशिप का खिताब एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर की टीम ने अपने नाम किया, जबकि बिश्रामपुर क्षेत्र उपविजेता रहा। विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्यालय बिलासपुर के महाप्रबंधक (कल्याण) जी. श्यामला राव तथा दीपका क्षेत्र के महाप्रबंधक (संचालन) संजीव कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान दीपका क्षेत्र सहित सभी क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। ओपन की विभिन्न कैटेगरी में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिन्हें समापन समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (कल्याण) जी. श्यामला राव रहे। खिलाड़ियों ने आयोजन की व्यवस्था और सुचारू संचालन के लिए दीपका क्षेत्र की आयोजन समिति की सराहना की।
समापन समारोह में विभिन्न विभागाध्यक्ष, संयुक्त सलाहकार समिति, क्षेत्रीय कल्याण समिति, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति, प्रोजेक्ट की संयुक्त सलाहकार समिति के सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

वहीं विशिष्ट अतिथियों में कंपनी संचालन समिति से अजय विश्वकर्मा, गोपाल नारायण सिंह, ए.के. पाण्डेय; कंपनी कल्याण मंडल से महेंद्र पाल सिंह, बजरंगी शाही, राजेश सिंह, प्रीतम नाथ पाठक, अमृत लाल विश्वकर्मा, पी. चन्द्रकांत; कंपनी सुरक्षा समिति से संजय सिंह, बी. धर्माराव; तथा एसोसिएशन से आर. पी. खांडे, ए.आर. सिदार, ओ.पी. नवरंग, ए.विश्वास, अनिरुद्ध चंद्रा, मंगला सिंह यादव सहित अनेक प्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यालय बिलासपुर से विवेक सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन/कल्याण) भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता को सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।



