LIVE Cricket Score & Updates
India Women vs New Zealand Women: भारत की बल्लेबाजी शुरू
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. भारत की ओर से प्रतीका रावल और स्मृति मंधाना बैटिंग करने उतरी हैं.
India Women vs New Zealand Women: भारत की प्लेइंग 11
भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है. जेमिमा को अमनजोत कौर की जगह लाया गया है.
प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्ज, स्नेह राणा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह
Ind W vs NZ W Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. यानी भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. ये लगातार 8वां वनडे है, जिसमें भारतीय महिला टीम ने टॉस नहीं जीता है.
Ind W vs NZ W Live Score: थोड़ी देर में टॉस
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला भारतीय समय से दोपहर 3 बजे शुरू होगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस ढाई बजे होगा.
India Women vs New Zealand Women Live Score: मैच पर बारिश का साया
भारत और न्यूजीलैंड मैच पर बारिश का साया बना हुआ है. मैच के दौरान शाम के वक्त बारिश के आसार है. बारिश के चलते ये मैच रद्द होता है तो फिर भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जाने के लिए अगले मैच में बांग्लादेश को हराना होगा.
Ind W vs NZ W Live Score: महिला वर्ल्ड कप में भारत VS न्यूजीलैंड
महिला वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड 14वीं बार आमने-सामने होंगे. इससे पहले खेले 13 मुकाबलों में 10 में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं सिर्फ 2 ही वो जीत सकी है. जबकि एक मुकाबला दोनों टीमों के बीच बेनतीजा रहा है.
India Women vs New Zealand Women Live Score, Cricket World Cup 2025 Updates in Hindi: महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबला है. ये मैच भारत और न्यूजीलैंड दोनों के नजरिए से अहम है. भारत के लिए अच्छी बात ये है कि इसे जीतने के बाद उसके सेमीफाइनल में जाने की संभावनाएं प्रबल हो जाएंगी. वहीं अगर न्यूजीलैंड जीतता है तो भारत को फिर बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी मैच जीतना होगा.
महिला वनडे वर्ल्ड कप के अंदर न्यूजीलैंड का पलड़ा भारत पर हमेशा से भारी रहा है. न्यूजीलैंड उन टीमों में पहले नंबर पर है,जिनके खिलाफ भारत का प्रदर्शन महिला वर्ल्ड कप में सबसे खराब है. ऐसे में नवी मुंबई में जीत का बिगुल फूंकने के लिए भारत को एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा.



