पहलगाम आतंकी हमले के कुछ दिन बाद आज भारत और फ्रांस ने 63,000 करोड़ रुपये डील की है। यह डील भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल मरीन विमान खरीदने के लिए की गई है जिसने सौदे पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया, जहां नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल के स्वामीनाथन मौजूद थे।
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुए इस सौदे को इस महीने की शुरुआत में पीएम मोदी की अगुवाई वाली सुरक्षा पर कैबिनेट समिति ने मंजूरी दे दी थी। जेट मुख्य रूप से स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत के डेक से संचालित होंगे।