Vedant Samachar

शादी के सीजन में न दुल्हन खुश, न जेब! सोने-चांदी के दामों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानिए आज का लेटेस्ट रेट

Vedant Samachar
5 Min Read

नई दिल्ली,20 जनवरी : अमेरिकी टैरिफ को लेकर बढ़ते तनाव के बीच सोने और चांदी की चमक लगातार बढ़ती जा रही है। आज लगातार दूसरे दिन दोनों कीमती धातुओं के भाव में तेजी दर्ज की गई है। एक दिन की स्थिरता के बाद सोने की कीमतों ने फिर रफ्तार पकड़ी है। शादी के सीजन में यह बढ़ोतरी आम लोगों के बजट पर भारी पड़ती नजर आ रही है।

दिल्ली में सोना हुआ और महंगा

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 10 रुपये महंगा हुआ है। बीते दो दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत 2,470 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ चुकी है, जबकि 22 कैरेट सोना 2,260 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। इससे साफ है कि बहुत कम समय में सोने के दाम तेजी से ऊपर गए हैं।

प्रमुख शहरों में आज 10 ग्राम सोने का भाव

शहर24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड (₹)22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड (₹)18 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड (₹)
दिल्ली₹1,46,400₹1,34,210₹1,09,840
मुंबई₹1,46,250₹1,34,060₹1,09,690
कोलकाता₹1,46,250₹1,34,060₹1,09,690
चेन्नई₹1,46,740₹1,34,510₹1,12,310
बेंगलुरु₹1,46,250₹1,34,060₹1,09,690
हैदराबाद₹1,46,250₹1,34,060₹1,09,690
लखनऊ₹1,46,400₹1,34,210₹1,09,840
पटना₹1,46,300₹1,34,110₹1,09,740
जयपुर₹1,46,400₹1,34,210₹1,09,840
अहमदाबाद₹1,46,300₹1,34,110₹1,09,740

बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव
देश के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। दिल्ली और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,46,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में यह 1,46,250 रुपये पर बिक रहा है। चेन्नई में सोने के दाम सबसे ज्यादा हैं, जहां 24 कैरेट सोना 1,46,740 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। 18 कैरेट सोने के दाम भी सभी शहरों में 1.09 लाख रुपये से ऊपर बने हुए हैं।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक24 कैरेट (₹)22 कैरेट (₹)
जनवरी 20, 2026₹14,640 (+1)₹13,421 (+1)
जनवरी 19, 2026₹14,639 (+246)₹13,420 (+225)
जनवरी 18, 2026₹14,393 (0)₹13,195 (0)
जनवरी 17, 2026₹14,393 (+38)₹13,195 (+35)
जनवरी 16, 2026₹14,355 (-22)₹13,160 (-20)
जनवरी 15, 2026₹14,377 (-38)₹13,180 (-35)
जनवरी 14, 2026₹14,415 (+147)₹13,215 (+135)
जनवरी 13, 2026₹14,268 (+38)₹13,080 (+35)
जनवरी 12, 2026₹14,230 (+169)₹13,045 (+155)
जनवरी 11, 2026₹14,061 (0)₹12,890 (0)

चांदी भी लगातार दूसरे दिन महंगी
चांदी की कीमतों में भी लगातार तेजी देखने को मिल रही है। एक दिन की स्थिरता के बाद बीते दो दिनों में दिल्ली में एक किलो चांदी 10,100 रुपये महंगी हो चुकी है। आज 20 जनवरी को चांदी 100 रुपये बढ़कर 3,05,100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। पिछले नौ दिनों में चांदी की कीमतों में कुल 45,100 रुपये की तेजी आ चुकी है।

आज दिल्ली में चांदी के दाम (रुपये)

ग्राम/किलोग्रामआज का भाव (₹)कल का भाव (₹)बदलाव (₹)
1 ग्राम₹305.10₹305+ ₹0.10
8 ग्राम₹2,440.80₹2,440+ ₹0.80
10 ग्राम₹3,051₹3,050+ ₹1
100 ग्राम₹30,510₹30,500+ ₹10
1 किलोग्राम₹3,05,100₹3,05,000+ ₹100

चेन्नई में सबसे महंगी चांदी
दिल्ली के अलावा मुंबई और कोलकाता में भी चांदी 3,05,100 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है। वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है, जहां इसका दाम 3,18,100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। यानी महानगरों में चांदी के दामों में अच्छा-खासा अंतर देखने को मिल रहा है।

क्यों महंगा हो रहा है सोना-चांदी?
सोने और चांदी की कीमतों में तेजी की सबसे बड़ी वजह वैश्विक राजनीतिक तनाव है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड विवाद को लेकर कई यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है। 1 फरवरी 2026 से 10% टैरिफ और आगे चलकर 25% तक अतिरिक्त शुल्क की चेतावनी ने बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है। ऐसे माहौल में निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर सोने और चांदी की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे इनके दाम लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं।

Share This Article