Vedant Samachar

कोरबा ब्रेकिंग : नकटीखार गांव में एक राजमिस्त्री ने ससुराल में किया सुसाइड, म्यार में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव; शराब की लत से परेशान थी पत्नी

Vedant samachar
2 Min Read
शराब की लत से परेशान थी पत्नी

कोरबा,24मई 2025(वेदांत समाचार)। जिले के नकटीखार गांव में एक राजमिस्त्री ने अपने सुसराल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। फिरत राम मरकाम (40)​​​​​​​ शराब पीने का आदी था। जिसके कारण परिवार में तनाव का माहौल रहता था।जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मृतक की पत्नी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह ज्यादा शराब पी रहा था। मना करने पर भी नहीं मानता था। इसलिए वह अपनी बेटी के साथ बगल के कमरे में मां के पास रह रही थी। फिरत राम शराब पीने के बाद कमरे में अकेले रहता था।

पत्नी भी मजदूरी करके घर चलाती थी। शुक्रवार शाम जब पत्नी काम से घर लौटी, तो घर का दरवाजा बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो फिरत राम म्यार में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

मृतक की एक बेटी भी है

मृतक फिरत राम मरकाम मूल रूप से जांजगीर चांपा जिले के बुढ़ना गांव का रहने वाला था। उसकी शादी नकटीखार गांव की कीर्तन बाई मरकाम से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद एक बेटी हुई और वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल में ही रहने लगा था।

सिविल लाइन थाने के एसआई दुर्गेश राठौर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Share This Article