कोरबा, 20 मार्च (वेदांत समाचार)। इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में कक्षा तीसरी एवं चौथी के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा फल सर्वोत्कृष्ट रहा। विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र एवं शील्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कौशल तेंदुलकर (एडिशनल कलेक्टर कोरबा) एवं वंदे राम भगत (तहसीलदार दीपका) ने शिरकत की। विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में परिश्रम का बहुत महत्व है क्योंकि यह सफलता की कुंजी है, भविष्य के लिए आधार बनाता है और व्यक्ति को स्वावलंबी बनाता है।

विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र एवं शील्ड से सम्मानित किया गया। कक्षा तीसरी एवं चौथी के विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न अभिभावकों ने भी इंडस पब्लिक स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों पर अपना संतोष व्यक्त किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता ने कहा कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना और उन्हें प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।