कोण्डागांव,03 दिसंबर (वेदांत समाचार) । कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025 अंतर्गत धान खरीदी के दौरान धान के अवैध परिवहन और भण्डारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही हैं।
इसी क्रम में ग्राम सलना में 550 धान की बोरी अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्ती की कार्यवाही की गई है।
खाद्य अधिकारी नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार की सुबह ग्राम सलना नाका के आगे भारत माला परियोजना के समीप खाद्य विभाग और मंडी विभाग के उड़न दस्ता दल गुलशन नन्द ठाकुर खाद्य निरीक्षक, मिनेश वर्मा खाद्य निरिक्षक, मुकेश कश्यप मंडी निरीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान वाहन क्रमांक सीजी 08 एल2563 में कुल 550 बोरा धान का बैक डेट के अनुग्या के अवैध परिवहन करते पाया गया। उक्त धान को अवैध ढंग से खपाने को लेकर अग्रिम जाँच तक पुलिस थाना विश्रामपुरी को सपुर्द कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।



