Vedant Samachar

IGP राम गोपाल गर्ग ने निरीक्षक संतोषी ग्रेस सहित दुर्ग रेंज के 9 निरीक्षकों को स्टार लगाकर उप पुलिस अधीक्षक के पद पर किया पदोन्नत

Vedant samachar
2 Min Read

बेमेतरा, 11 जून 2025 (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ शासन, गृह (पुलिस) विभाग के आदेशानुसार, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग 32 बंगला, भिलाई में, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के द्वारा बेमेतरा जिले में पदस्थ निरीक्षक श्रीमती संतोषी ग्रेस सहित दुर्ग रेंज के 09 निरीक्षकों को विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत पदोन्नति प्राप्त होने पर स्टार लगाकर एवं केप पहनाकर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया और उनका सम्मान किया गया तथा सभी नवपदोन्नत हुए उप पुलिस अधीक्षक को पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग सुखनंदन राठौर, चन्द्र प्रकाश तिवारी ( उप पुलिस अधीक्षक – लाईन,जिला दुर्ग), नीलकंठ वर्मा रक्षित निरीक्षक दुर्ग, सहित पुलिस पी.आर.ओ. प्रशांत कुमार शुक्ला, फोटोग्राफर शेख मोहम्मद उपस्थित रहें।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने कहा कि पदोन्नत हुए उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नति के साथ – साथ उत्तरदायित्व में बढोत्तरी हुई है, इसी उत्तरदायित्व के अनुरूप अपने दक्षता एवं निष्ठा का पूर्ण ईमानदारी से उपयोग करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा भी पदोन्नति प्राप्त उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) श्रीमती संतोषी ग्रेस को शुभकामनायें देते हुए आने वाली परिस्थितियों में सामन्जस्य बनाकर कार्य करने हेतु कहा गया।

दुर्ग रेंज के पदोन्नत होने वाले निरीक्षकों के नाम इस प्रकार हैं-

  1. श्रीमती संतोषी ग्रेस जिला बेमेतरा
  2. श्री लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल जिला बालोद
  3. श्री तुल सिंह पट्टावी जिला बालोद
  4. श्री यशकरणदीप ध्रुव जिला दुर्ग
  5. श्रीमती ममता अली शर्मा जिला दुर्ग
  6. श्री विपीन रंगारी जिला दुर्ग
  7. श्रीमती नवी मोनिका पाण्डेय जिला दुर्ग
  8. श्री कुंज बिहारी नागे जिला दुर्ग
  9. श्री एम्ब्रोस कुजूर जिला दुर्ग
Share This Article