Vedant Samachar

IFS अफसर को सुशासन विभाग का जिम्मा, मयंक अग्रवाल को चिप्स का COO भी बनाया गया, मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

Vedant samachar
1 Min Read

छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा के अधिकारी मयंक अग्रवाल की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। अब तक कोरबा वन मंडल के वनमंडलाधिकारी रहे, मयंक अग्रवाल को अब सुशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग की उपसचिव अंशिका ऋषि पांडे के हस्ताक्षर से जारी किए गए आदेश में मयंक अग्रवाल को सुशासन एवं अभिसरण विभाग के संयुक्त सचिव के पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें चिप्स के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Share This Article