Vedant Samachar

सायबर अपराधी से बचना है तो पुलिस की मदद लीजिए, इमरजेंसी नंबर 1930 में काल कीजिए.थाना प्रभारी धर्मनारायण ..

Vedant samachar
2 Min Read

सच्चिदानंद तिवारी कटघोरा : राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर अचानकपुर के द्वितीय दिवस के कार्यक्रम, जो कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सिंघिया के छात्रों द्वारा एवं एन एस एस प्रभारी द्वारा आयोजित किया गया है, उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री धर्म नारायण तिवारी ने छत्तीसगढ़ महतारी, स्वामी विवेकानंद जी एवं बाबा साहब आंबेडकर के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की, तत्पश्चात छात्रों द्वारा बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य एवं नाटक जो कि सायबर क्राइम पर आधारित थी, की प्रस्तुति दी गई,


एन एस एस प्रभारी बी आर जाटवर द्वारा छात्रों के कार्यक्रम एवं शिविर के विषय संक्षिप्त रूप से बताया गया नशा मुक्त युवा एवं स्वच्छता , बच्चों द्वारा ग्राम में शिविर के दौरान स्वच्छता एवं अनुशासन का पालन ग्राम के नागरिकों को सिखाया एवं बताया गया, नाटक के द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया गया, मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि –


.यदि व्यक्ति सीखना चाहे तो अपने मृत्यु के दिन तक सीखता है, सीखना एक सतत प्रक्रिया है, अपने अनुभव को बताया, राजकुमार राम से यदि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम बनना है तो घर से निकलना होगा,सायबर क्राइम के विषय में विस्तृत जानकारी दिए, 1930 टोल फ्री नंबर की जानकारी दिए कि, यदि किसी के साथ सायबर क्राइम के शिकार हुए हैं तो 1930 में तुरंत शिकायत करें…


कार्यक्रम में धर्म नारायण तिवारी थाना प्रभारी कटघोरा, महेश कुर्रे जिला उपाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला कोरबा, आलोक पांडेय जिला प्रवक्ता श्रमजीवी पत्रकार संघ, सच्चिदानंद तिवारी,कीर्ति कुमार उईके सरपंच, मधुबल सिंह उइके, पुरान सिंह कंवर,मान सिंह कंवर, बजरंग सिंह, दिनेश कुमार मरावी, सुशीला बाई, रघुनंदन सिंह, आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सिंघिया के छात्र एवं एन एस एस प्रभारी बी आर जाटवर, शिविर सहायक वीरेंद्र पोर्ते एवं ग्राम अचानकपुर के ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Share This Article