Vedant Samachar

डबल मर्डर! कमरे में खून से लथपथ मिला पति-पत्नी का शव, इलाके में सनसनी

Vedant samachar
1 Min Read

मध्य प्रदेश के बालाघाट में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। नांदी मोहगांव में पति-पत्नी का खून से लथपथ शव कमरे में मिला है। मृतकों की पहचान हेमेंद्र और योगिता बिसेन के रूप में हुई है। मामला कटंगी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, रविवार को पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए। कमरे में पति जमीन पर खून से लथपथ मिला वहीं पत्नी का शव बिस्तर में मिला है। 

प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है। मृतक दंपत्ति किराना और हार्डवेयर व्यवसाय से जुड़े हुए थे। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल जांच जारी है।

Share This Article