आज का दैनिक राशिफल 21 मार्च 2025:मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

आज का पंचांग

दैनिक राशिफल 21 मार्च 2025

मेष, राशि 21 मार्च 2025 राशिफलमेष राशि के जातक जो रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिलेंगे। आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। आप भविष्य के लिए कुछ योजनाएँ बनाएंगे। अपने काम में बदलाव न करें। परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आपके कुछ काम पूरे होने में समस्या आ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी से कुछ भी कहने से पहले आपको सोच-समझकर बोलना होगा।

वृष, राशि 21 मार्च 2025 राशिफलवृष राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। सामाजिक और राजनीतिक संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपको नई नौकरी मिलने की संभावना है। आप अपने विरोधियों पर आसानी से विजय प्राप्त कर सकेंगे। किसी की बातों से आपका मन खराब हो सकता है। छात्र किसी नए कोर्स में एडमिशन लेने के लिए अधिक मेहनत करेंगे। कार्यस्थल पर आपको कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है।

मिथुन, राशि 21 मार्च 2025 राशिफलमिथुन राशि के जातकों के लिए दिन आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। दोस्तों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। अपने किसी सहकर्मी की कही हुई बात आपको बुरी लग सकती है। आपका कोई छुपा हुआ राज परिवार के लोगों के सामने आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।

कर्क, राशि 21 मार्च 2025 राशिफलकर्क राशि वालों के लिए दिन कड़ी मेहनत वाला रहेगा। आप कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने पार्टनर के लिए कोई तोहफा लेकर आएंगे। कल वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। आप भगवान की आराधना में बहुत लीन रहेंगे। आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी। आपको अपने पारिवारिक मामलों की परवाह करने की जरूरत नहीं है।

सिंह, राशि 21 मार्च 2025 राशिफलमिथुन राशि वालों के लिए दिन आत्मसम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने करियर पर अधिक ध्यान देना होगा। आपके घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। अगर कोई लड़ाई-झगड़ा चल रहा था तो वह भी बातचीत से सुलझ जाएगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। आपको अपने पिता से सोच-समझकर कोई बात कहनी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं।

कन्या, राशि 21 मार्च 2025 राशिफलकन्या राशि वालों को अपना काम सोच-समझकर करना होगा। आपकी तरक्की के रास्ते में आ रही रुकावटें दूर होंगी। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर किसी की कही हुई बात आपको बुरी लग सकती है। आपको अपने काम के लिए कोई योजना बनानी होगी। छात्र किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

तुला, राशि 21 मार्च 2025 राशिफलतुला राशि वालों के लिए दिन चिंताओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आपको कोई नई संपत्ति मिल सकती है। आपको किसी से बहुत सोच-समझकर कुछ कहना होगा। आपकी दीर्घकालिक योजनाओं को गति मिलेगी। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह नहीं बोलना चाहिए। कार्यस्थल पर कोई आप पर झूठा आरोप लगा सकता है। आप लोगों का भला भी करेंगे तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे।

वृश्चिक, राशि 21 मार्च 2025 राशिफलवृश्चिक राशि वालों के लिए धन प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। पिता की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। छात्रों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी। लेन-देन से जुड़े मामलों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।

धनु, राशि 21 मार्च 2025 राशिफलधनु राशि वालों को छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी। आपको अपने माता-पिता का भी पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ नया करने के आपके प्रयास बढ़ेंगे। बंटवारे को लेकर आपको अपने भाइयों के साथ किसी विवाद में पड़ने से बचना होगा। आप अपने किसी वादे को पूरा करने में देरी कर सकते हैं, जिससे आपका जीवनसाथी नाराज़ हो सकता है।

मकर, राशि 21 मार्च 2025 राशिफलमकर राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपके आस-पास का वातावरण अनुकूल रहेगा, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। यदि आप किसी काम को पूरा करने के लिए लंबे समय से सोच रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से आपको कोई पसंदीदा सरप्राइज मिल सकता है। आपको अपने किसी पुराने दोस्त की याद आ सकती है। सुनी-सुनाई बातों में न आएं।

कुंभ, राशि 21 मार्च 2025 राशिफलकुंभ राशि के जातकों के लिए दिन लाभकारी रहेगा, लेकिन आपकी आय के स्रोत अच्छे रहेंगे। आपके परिवार के किसी सदस्य की नई नौकरी लगने के कारण घर पर सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपने बच्चे के करियर पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है, उनकी संगति को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। कुछ खास लोगों से आपकी बातचीत बढ़ेगी। जो आपके बिजनेस में काफी काम आएगी।

मीन, राशि 21 मार्च 2025 राशिफलमीन राशि के जातकों को अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करते रहना होगा। आपका दांपत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा, जिससे दोनों के बीच प्यार और गहरा होगा। कामकाज में कुछ संशय देखने को मिलेंगे। आपको किसी भी बात पर ज्यादा गुस्सा नहीं करना चाहिए। धैर्य और हिम्मत दिखाकर उन्हें सुलझाने की कोशिश करें। राजनीति में काम कर रहे लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।