
मेष, राशि 10 मार्च 2025 राशिफलमेष राशि के जातकों को कल कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी, किसी काम के लिए सम्मान भी मिल सकता है। आपको ईश्वर पर भरोसा रखना होगा, तभी आपके सभी काम पूरे होंगे। लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी संतान को मनचाहे कोर्स में एडमिशन मिल सकता है। आपके घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। आप किसी शुभ कार्य की तैयारी कर सकते हैं।
वृष, राशि 10 मार्च 2025 राशिफलवृष राशि के जातकों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। मन में खुशी रहेगी। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को नया पद मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। कल आपका मन ईश्वर की भक्ति में खूब लगेगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी।
मिथुन, राशि 10 मार्च 2025 राशिफलमिथुन राशि के जातकों को काम को लेकर तनाव रहेगा। आपके पास काम की अधिकता रहेगी। अगर छात्र अपनी पढ़ाई में लापरवाही बरतेंगे, तो आगे चलकर उनकी परेशानी बढ़ सकती है। आपको किसी से बहुत संभलकर बात करनी होगी। धन-संपत्ति में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कुछ नई जगहों की यात्रा करेंगे। अपने व्यापार में अच्छा धन मिलने से भी आप प्रसन्न रहेंगे।
कर्क, राशि 10 मार्च 2025 राशिफलकर्क राशि वालों के लिए दिन अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपकी सभी योजनाएँ सफल होंगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को नया पद मिलने से प्रसन्नता होगी। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आप प्रसन्न होंगे। आप अपने घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। किसी से कोई वादा करने से पहले आपको सोच-समझकर काम करना होगा।
सिंह, राशि 10 मार्च 2025 राशिफलसिंह राशि वालों के लिए दिन कड़ी मेहनत और ईमानदारी से काम करने वाला रहेगा। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देंगे। आपको अपने रिश्तेदारों से पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह हैं, तो आपके पिता आपसे नाराज हो सकते हैं। काम को लेकर आप अधिक तनाव में रहेंगे। कुछ नया करने का आपका प्रयास रंग लाएगा।
कन्या, राशि 10 मार्च 2025 राशिफलरोजगार के मामले में कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने खाने में बढ़िया खाने का आनंद लेंगे। सिंगल लोगों को अपने पार्टनर से मुलाकात होगी। परिवार में किसी शुभ कार्य के आयोजन के कारण परिवार के सदस्यों का आना-जाना लगा रहेगा। आपका अपने किसी दोस्त से चल रहा झगड़ा भी बातचीत के माध्यम से सुलझ जायेगा। आपको अपना खोया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।
तुला, राशि 10 मार्च 2025 राशिफलतुला राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपके कुछ नए विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने किसी सहकर्मी की कही हुई बात बुरी लग सकती है। आपका मन दूसरे कामों में लगेगा। आपको किसी से बहुत सोच-समझकर बात करनी होगी। आपके धन में वृद्धि होने से आप खुश रहेंगे। आप किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आएंगे।
वृश्चिक, राशि 10 मार्च 2025 राशिफलवृश्चिक राशि के जातकों को अगर अपने काम को करने में कुछ परेशानी आ रही थी तो वह भी दूर हो जाएगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपनी छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। कल आपके परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपको किसी काम के लिए योजना बनानी होगी। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं।
धनु, राशि 10 मार्च 2025 राशिफलधनु राशि के जातकों के लिए दिन सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी लेकर आने वाला है। रुके हुए कामों में आपको सफलता मिलेगी। आपको जीवन में तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। नया पद मिलने से आपके परिवार के लोग भी खुश होंगे। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय के बाद आपसे मिलने आ सकता है।
मकर, राशि 10 मार्च 2025 राशिफलमकर राशि के जातक अपने काम से लोगों को खुश रखेंगे। आप अपने घर के कामों को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ था तो उसके पूरा होने की संभावना है। परिवार में बच्चों की तरफ से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। बेवजह किसी दूसरे के मामले में न बोलें।
कुंभ, राशि 10 मार्च 2025 राशिफलकुंभ राशि के जातकों को अपने मन में नकारात्मक विचार रखने से बचना होगा। आपके कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। माता-पिता आपको काम को लेकर कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। कल आप छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी दिखाएंगे, जिससे परिवार के लोग भी आपसे नाराज रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जाने की योजना बना सकते हैं।
मीन, राशि 10 मार्च 2025 राशिफलमीन राशि के जातकों को किसी कानूनी मामले से राहत मिलेगी, क्योंकि फैसला उनके पक्ष में आ सकता है। किसी बात को लेकर आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार की याद आ सकती है। अपने काम को लेकर थोड़ा सावधान रहें, क्योंकि जल्दबाजी के कारण आप कोई गलती कर सकते हैं। अगर आप दिल की बजाय दिमाग से फैसले लेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।