Vedant Samachar

बालको में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

Lalima Shukla
1 Min Read

कोरबा,14 मार्च 2025। बालको नगर में छत्तीसगढ़ द्विज परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता दुष्यंत शर्मा ने की। इस समारोह में बालको नगर की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गीतों और फाग गीतों की धुन पर नृत्य किया।

समारोह में परशु राम सेना के अध्यक्ष श्री नन्द त्रिपाठी अपने पूरे टीम के साथ उपस्थित रहे। दुष्यंत शर्मा और नंद त्रिपाठी ने इस मौके पर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। दुष्यंत शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और आपसी प्रेम को बढ़ावा देने का काम करते हैं।

समारोह के अंत में महिलाओं ने फूलों की होली खेलते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। रंगों के इस पर्व को उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम आयोजन का सम्पूर्ण श्रेय राजीव शर्मा का रहा।

इस अवसर पर रामकिशोर रेखा शर्मा, राजेश द्विवेदी, पुरुषोत्तम शर्मा, मिश्रा जी सरखों वाले, राजीव सुलक्षणा शर्मा, चंदन स्वेजल शर्मा, विजय श्रद्धा शर्मा, अमित सीमा शर्मा, विकास श्वेता शर्मा, आनद शुक्ला, अशोक कुमार, समृद्धि, शिवांस, आर्यन, मान्या, सौम्या, अनय अनन्य, वैष्णवी एवं शानवी उपस्थित रहे।

Share This Article