Vedant Samachar

KORBA:कुसमुंडा में सीसी रोड निर्माण में भारी अनियमितता: स्थानीय लोगों में नाराजगी

Vedant samachar
2 Min Read

गुरदीप सिंह,कोरबा, 2 जुलाई 2025: कुसमुंडा के गेवरा बस्ती के वार्ड क्रमांक 25 में बन रही सीसी रोड की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण में ठेकेदारों द्वारा भारी मनमानी की जा रही है।

सड़क की मोटाई अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग है, जो कि निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं है। इसके अलावा, सड़क निर्माण के दौरान वाइब्रेटर का भी इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, जिससे सड़क टिकने वाला नहीं है।

स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की ओर से पहले भी कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है। ठेकेदार दिलीप दास के नाम पर काम किया जा रहा है, लेकिन जांच में उमेश राठौर का नाम सामने आया है, जिससे ठेकेदारी प्रक्रिया में भी सवाल खड़े हो गए हैं।

वार्ड क्रमांक 25 के पार्षद तेज प्रताप सिंह ने कहा, “अगर इसी तरह सड़क बनाई जाती रही तो यह बरसात में नहीं टिक पाएगी। ठेकेदार पैसे बचाने के चक्कर में घटिया काम करवा रहे हैं।”

इस मामले में नगर पालिका के अधिकारियों और इंजीनियर को जानकारी दी गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि नगर पालिका के अधिकारी इस मुद्दे पर क्या कार्रवाई करते हैं।

Share This Article