Vedant Samachar

कड़ी मेहनत से सफलता जरूर मिलेगी, बच्चों की पढ़ाई और सुविधाओं का लिया जायजा सरगुजा कलेक्टर

Vedant samachar
2 Min Read


रायपुर, 28 अगस्त 2025 I
राज्य के सरगुजा जिला के अम्बिकापुर स्थित मल्टी पर्पस परिसर में युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षा के मार्गदर्शन हेतु संचालित ‘सरगुजा 30’ निःशुल्क कोचिंग सेंटर कलेक्टर सरगुजा पहुंचकर बच्चों से आत्मीय संवाद किया । उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं से उनकी पढ़ाई की प्रगति, पुस्तकों की उपलब्धता, छात्रावास की सुविधा तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।


   

कलेक्टर ने विद्यार्थियों का प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना आवश्यक होता है और उसके लिए निरंतर लगन से परिश्रम करना आवश्यक है। कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तभी सफलता मिलेगी। उन्होंने छात्रों को समय का सदुपयोग करने और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी। साथ ही, उन्होंने नकारात्मक विचारों से दूर रहते हुए आत्मविश्वास और लगन से पढ़ाई करने को प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने उपस्थित शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उन्हें बेहतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलनी चाहिए।
    

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी, प्रतियोगी परीक्षा के मार्गदर्शन हेतु संचालित ‘सरगुजा 30’ निःशुल्क कोचिंग सेंटर शिक्षकगण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article