Vedant Samachar

आधा दर्जन स्टाफ ऑफिसर बने वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर ,31 जनवरी (वेदांत समाचार) । सामान्य प्रशासन विभाग (साप्रवि) ने मंत्रालय संवर्ग में प्रशासनिक मजबूती के लिए आधा दर्जन स्टाफ ऑफिसर को वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर पद पर पदस्थ करने का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल का उद्देश्य विभागीय कार्यों में तेजी लाना और समन्वय को बेहतर बनाना बताया जा रहा है।

जारी आदेश के मुताबिक, धनंजय मिश्रा को स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव की निजी स्थापना में वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मंत्रालय सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। नई पदस्थापनाओं से विभागीय कामकाज में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article