कोरबा,06 मार्च (वेदांत समाचार): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह संगठन मंत्री पवन साय के कोरबा आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ पवन साय का आत्मीय स्वागत किया। उनकी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस विशेष अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें शामिल थे भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, महामंत्री संतोष देवांगन, मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता।