कोरबा, 18 जनवरी (वेदांत समाचार)। संस्कार और शक्ति की प्रतीक ‘राष्ट्र सेविका समिति’ की सेविकाओं द्वारा आज रविवार को कोरबा शहर में भव्य पथ संचलन निकाला गया। यह संचलन आरपी नगर स्थित दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए घंटाघर तक पहुँचा। कदम से कदम मिलातीं और अनुशासन का परिचय देतीं सेविकाओं के इस संचलन ने नगरवासियों का मन मोह लिया।
पुष्प वर्षा से हुआ आत्मीय स्वागत
भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा इस पथ संचलन के स्वागत हेतु विशेष समारोह आयोजित किया गया था। जैसे ही संचलन मुख्य मार्गों से गुजरा, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर सेविकाओं का उत्साहवर्धन किया। पूरा वातावरण ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

मंत्री देवांगन सहित वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति
इस गौरवशाली अवसर पर स्वागत समारोह में प्रदेश के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई, जिनमें प्रमुख हैं: गोपाल मोदी, भाजपा जिला अध्यक्ष, श्रीमती संजू देवी राजपूत, महापौर (नगर निगम कोरबा), अजय विश्वकर्मा, जिला महामंत्री, नवीन अरोरा, जिला महामंत्री, श्रीमती अंजना सिंह, श्रीमती कमला बरेठ, अजय दुबे ।
कार्यक्रम में नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ,बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने संचलन का भव्य स्वागत कर अनुशासन और राष्ट्रवाद के इस उत्सव को सफल बनाया।



