Vedant Samachar

KORBA:कुसमुंडा में महिला दिवस पर भव्य होली मिलन समारोह आयोजित

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा, 20 मार्च 2025(वेदांत समाचार)। कुसमुंडा के आदर्श नगर में प्रेरणा महिला मंडल द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रणवीर कौर, प्रीति झा, अनु झा, वार्ड 22 की पार्षद आशा साहू, वार्ड 21 की पार्षद बालकी खजूर, अंजलि पटेल आदि उपस्थित थीं।

इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना और उनके बीच आपसी प्रेम और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना था। महिला दिवस और होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और जमकर नृत्य किया।

महिलाओं ने विभिन्न गेम्स और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। इसके बाद सभी ने होली खेलकर कार्यक्रम का समापन किया। अध्यक्ष उमा कुमारी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें समाज में उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है।

ये भी पढ़ें : राज्यपाल श्री डेका ने विश्व योग प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों को 25-25 हजार रूपए की सहायता राशि दी

इस अवसर पर उमा सोनी, तुलेश्वरी साहू कोसा, मंजू यादव, रुबी गुप्ता, मनजीत कौर, निक्की कौर, मिशा रंधावा, रितु साहू, निशा साहू, किरण साहू, सुमन, रेखा शुक्ला, निशा साहू, जमुना चौधरी, लक्ष्मी साहू, निर्मला कश्यप, श्वेता सिंह, अमिता सोनी, प्रीटी मिश्रा, सुषमा साहू, दुर्गा सिंह, दुर्गा राजपूत, मिशा मोना मिश्रा, सरोज, संचिता, नीलू, प्रीति, संजू, उषा, अनित, लक्षण, नीतू, बबली, आशा, राधिका, रंजना, पुष्पा, हेमलता, बैसाखा, ज्योति, माधुरी, आरती, सुधा, सीमा, सोनाली, तनु, मनीषा, रानी, मीनाक्षी किरण, सरला आदि उपस्थित थीं।

Share This Article