राजनांदगांव ,26अक्टूबर (वेदांत समाचार) । महाकाल मंदिर सिंघौला में बुधवार को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 4 बजे तक 56 भोग महा प्रसादी का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन भक्तों के लिए आस्था और आनंद का विशेष अवसर होगा।
महाकाल भक्त पवन डागा ने मंदिर भक्तों को जानकारी देते हुए अपील की है कि वे समय पर पधारकर इस महाप्रसादी में सम्मिलित होकर धार्मिक लाभ और आनंद प्राप्त करें।
इस अवसर पर 56 भोगों प्रसाद का विशेष अर्पण किया जाएगा, जिसमें सामूहिक भक्ति और महाकाल की आराधना का अनोखा अनुभव होगा। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का भी संदेश देता है।
ये भी पढ़ें : IPS Ratanlal Dangi यौन उत्पीड़न मामले पर नया ट्विस्ट, आरोप लगाने वाली महिला के परिवार के दावों ने उड़ाए होश…
श्रद्धालुओं के लिए निर्देश
भक्तों से अनुरोध है कि वे आयोजन स्थल पर समय का ध्यान रखें और अनुशासन के साथ समारोह में भाग लें, ताकि सभी को सुचारू रूप से महाप्रसादी का लाभ मिल सके। धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर हमारी सांस्कृतिक परंपरा और आस्था को मजबूत बनाएं।



