नई दिल्ली,07 जनवरी: देश में हर दिन की शुरुआत सूरज की किरणों के साथ-साथ Petrol and Diesel की नई कीमतों से भी होती है। सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताजा रेट्स जारी करती हैं। ये कीमतों अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत और डॉलर-रुपये के विनिमय पर आधारित होती है। Petrol Diesel Price आम आदमी की जेब पर सीधा प्रभाव डालती है, चाहे वह ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या बाजार में काम करने वाला व्यापारी हो।
पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट
देश की राजधानी दिल्ली में आज मंगलवार 7 जनवरी 2026 को पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल की कीमत 92.15 रुपये हो गया है। जबकि चेन्नई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की कीमत 92.34 रुपये है।
मांग और आपूर्ति का प्रभाव
तेल की मांग बढ़ने पर पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ जाते हैं। अगर आपूर्ति कम हो या मांग अधिक हो तो कीमतें सीधे प्रभाविति होती हैं। इसलिए रोजाना नई कीमतों की जानकारी रखना बहुत जरूरी और समझदारी भरा कदम होता है। सरकार की प्रणाली पारदर्शिता सुनिश्चित करती है, ताकि उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिले।
आज 7 जनवरी 2026 को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
| नई दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
| मुंबई | 104.21 | 92.15 |
| कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
| चेन्नई | 100.75 | 92.34 |
| अहमदाबाद | 94.49 | 90.17 |
| बेंगलुरु | 102.92 | 89.02 |
| हैदराबाद | 107.46 | 95.7 |
| जयपुर | 104.72 | 90.21 |
| लखनऊ | 94.69 | 87.8 |
| पुणे | 104.04 | 90.57 |
| चंडीगढ़ | 94.3 | 82.45 |
| इंदौर | 106.48 | 91.88 |
| पटना | 105.58 | 93.8 |
| सूरत | 95 | 89 |
| नासिक | 95.5 | 89.5 |
पिछले दो साल से स्थिरता
मई 2022 के बाद केंद्र और कई राज्यों ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में कटौती की। इसके बाद से कीमतों में अपेक्षाकृत स्थिरता देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं, लेकिन भारतीय उपभोक्ताओं के लिए कीमतें तुलनात्मक रूप से स्थिर बनी हुई हैं।
ईंधन की कीमतें तय करने वाले मुख्य कारक
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कई कारणों से तय होती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल महंगा हुआ तो भारत में भी कीमत बढ़ती है। वहीं, अगर रुपया कमजोर होता है तो ईंधन महंगा होता है। केंद्र और राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाती हैं, जिससे कीमतें अलग-अलग होती हैं। कच्चे तेल को इस्तेमाल लायक बनाने की लागत भी कीमतों को प्रभावित करती है।



