Vedant Samachar

यहां सस्ता हुआ सोना ! अब घटकर 24K की इतनी हो गई कीमत….

Lalima Shukla
3 Min Read

बेंगलुरु में सोने की कीमत में हाल ही में एक लाख रुपए को पार कर गई थी। हालांकि, उसके बाद गोल्ड रेट में गिरावट आई गई थी। आज एक बार फिर बेंगलुरु में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। इन दिनों शादी का सीजन शुरू हो गया है सोने के रेट में इतना ज्यादा उतार-चढ़ाव आना गोल्ड खरीदारों के सामने चिंता का विषय बना रहा है।

यूएस-चाइना ट्रेड वॉर में इजाफे और टैरिफ को लेकर अनिश्चितता के चलते सोना सेफ इनवेस्टमेंट के रूप में देखा जा रहा है। टैरिफ़ और ट्रेड वॉर ने दुनियाभर में जो चिंता पैदा की है उससे सोने की कीमतों ने इस साल कई बार नया रिकॉर्ड बनाया है। बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 98240 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 98210 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 90020 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 90050 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 73660 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 73680 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

भारत के कई बड़े शहरों में सोने के दाम

मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98210 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90020 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98310 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90170 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98310 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90170 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 98310 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 90170 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98210 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90020 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

मिस्ड कॉल के जरिए कैसे चेक करें गोल्ड प्राइस?

आप खुद भी सोने की ताजा कीमतों का पता आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करने की जरुरत है। IBJA की ओर से जारी नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर भी आप 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड के रेट का पता लगा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते हीं आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड रेट की जानकारी दी रहेगी।

Share This Article