Vedant Samachar

जिले में एक ग्रामीण की खेत में खून से लथपथ लाश मिली..हत्या की आशंका हत्या जताई

Vedant samachar
1 Min Read

पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सुकमन निषाद (50) कुंजेमुरा का रहने वाला था।

रायगढ़,02अक्टूबर 2025। जिले में एक ग्रामीण की खेत में खून से लथपथ लाश मिली है। चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में परिजनों ने हत्या की आशंका हत्या जताई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सुकमन निषाद (50) कुंजेमुरा का रहने वाला था। बुधवार सुबह वह घर से मवेशी चराने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह उसकी लाश डामर प्लांट के पीछे खेत में मिली। ग्रामीणों फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। हालांकि, पुलिस मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

Share This Article