Vedant Samachar

मधुमक्खी के काटने से दुर्गूकोंदल में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाया

Vedant Samachar
2 Min Read

भानुप्रतापपुर02अगस्त (वेदांत समाचार) । दुर्गूकोंदल ग्राम हाहालद्दी निवासी अंजुमराम नरेटी (50) की मधुमक्खी के काटने से मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दुर्गूकोंदल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते अंजुमराम की मौत हुई। मृतक के भाई शिवप्रसाद नरेटी और ग्रामीण अनिल सिन्हा ने बताया कि अंजुमराम नरेटी को सुबह 10 बजे खेत पहुंचा इसी दौरान सैकड़ों मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खी काटने से अंजुम पूरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गूकोंदल में भर्ती कराया गया।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने सही इलाज नहीं किया और न ही रिफर किया। इस कारण शरीर में सूजन हुई और मौत हो गई। उन्होंने बताया कि समय पर हायर सेंटर रिफर करने से अंजुमराम की जान बच सकती थी, लेकिन डॉक्टरों ने जल्द रिफर नहीं किया।

डॉक्टर अल्का मरकाम ने बताया कि मधुमक्खी काटने से पीड़ित व्यक्ति को 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। आईएम इंजेक्शन लगाकर इलाज शुरू किया गया था। शरीर में सूजन थी, इसलिए आईवी इंजेक्शन लगाने नहीं बन रही थी। इसलिए तत्काल जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया था। वाहन भी उपलब्ध था, लेकिन पीड़ित अंजुमराम के भाई ने रिफर करने से मना किया।

Share This Article