रायगढ़ ,26अक्टूबर (वेदांत समाचार) । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के रेंगालपाली सर्किल में फर्जी आरामिल का संचालन किया जा रहा था। युवक द्वारा अपने घर में लकड़ियों का अवैध चिराई कर रहा था, जहां वन अमला ने दबिश देकर मशीन को उखाड़कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात में वन अमला को सूचना मिली कि रेंगालपाली सर्किल के ग्राम बरपाली के डीपापारा में फर्जी आरामिल चल रहा है।
जिसके बाद उड़न दस्ता समेत वन अमला की टीम ने मौके पर दबिश थी। जहां उन्होंने देखा कि अलग-अलग प्राजाति के लकड़ी चिरान के लिए रखे हुए हैं।
आरामिल संचालक जगदीश बसंत से आरामिल संबंधित दस्तावेज पेश करने कहा गया, तो उसके पास कोई कागजात नहीं मिले और वह टालमटोल करने लगा। इससे समझ आ गया कि फर्जी तरीके से आरामिल का संचालन किया जा रहा है। जिसके बाद वन अमला ने लकड़ी चिराने के मशीन को उखाड़ा और जब्त कर लिया। मौके पर कई अलग-अलग प्राजाति के लकड़िया भी मिली, जिसका आंकलन अभी किया जाएगा। फिलहाल मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : NZ vs ENG: 7 महीने बाद टीम में की वापसी, आते ही हुआ ये ‘हादसा’, टूट गया 9 साल से चला आ रहा सिलसिला
रेंजर हेमलाल जयसवाल ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर जांच की गई। जहां फर्जी आरामिल मशीन संबंधित कोई दस्तावेज नहीं था। मौके पर लकड़िया भी मिली है।
जिसका आज आकंलन किया जाएगा। इसके अलावा लगातार आरामिल व अवैध कटाई पर नजर रखी जा रही है। आगे की कार्रवाई जारी है।



