Vedant Samachar

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम टुकू पानी में पुन बहाल हुई बिजली की आपूर्ति

Vedant Samachar
ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

जशपुरनगर,11जून 2025(वेदांत समाचार) । मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम टुकूपानी में विद्युत सप्लाई पुनः प्रारंभ हो गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को इससे बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रति आभार व्यक्त किया। तहसील कुनकुरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम टुकू पानी के मंगल भवन के पास वाला ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह ग्रामवासी बिजली की समस्या से जूझ रहे थे। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर इस समस्या के बारे में अवगत कराने के साथ ही बताया कि उनका गांव हाथी विचरण क्षेत्र में आता है, साथ ही जहरीले जीवों का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने इसके जल्द समाधान की मांग की। कैंप कार्यालय की त्वरित पहल पर विद्युत विभाग के द्वारा वहां पर ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है। जिससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जन समस्या का निवारण तत्परता से किया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्या आने पर इसके तत्काल निराकरण की कार्यवाही शुरू कर दी जाती है।

Share This Article