Vedant Samachar

सुहागरात के दौरान दूल्हे की हो गई मौत, दुल्हन बोली- पूरी रात दोनों कर रहे थे ऐसा काम…सुबह थम गई सांसें

Vedant samachar
3 Min Read

जौनपुर:  जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल यहां दूल्हे की सुहागरात के दिन की मौत हो गई। जहां एक ओर पूरे इलाके में इस शादी की चर्चा हो रही है तो दूसरी ओर दूल्हे की मौत के बाद के बाद नई नवेली दुल्हन शक के दायरे में आ गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना इलाके के कुछमुछ गांव निवासी 75 साल के संगरूराम ने 40 साल की महिला के साथ एक दिन पहले ही शादी रचाई थी। संगरू की दुल्हन बनने वाली महिला के पहले ही तीन बच्चे थे, फिर भी दोनों ने रजामंदी से शादी करने का फैसजला किया। बताया गया कि सगरू राम (75) ने करीब 40 साल पहले बेलाव गांव की अनारी देवी के साथ शादी की थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी। एक साल पहले अनारी देवी की बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद से सगरू राम अकेले रहते थे।

ग्रामीणों के मुताबिक, सगरू के पास करीब दो बीघा जमीन और मकान था। उधर, मनभावती (35) के पति की मौत सात साल पहले बीमारी से हो गई थी। मनभावती की तीन संतान हैं। इस बीच सगरू और मनभावती एक-दूसरे के संपर्क में आए। बात आगे बढ़ने पर दोनों ने सोमवार को मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। पत्नी के मुताबिक, रात में वह बेटी को लेकर अंदर सोने चली गई, जबकि सगरू राम दो बेटों के साथ बाहर सो गए।

वहीं, दुल्हन की मानें तो संगरू के साथ देर रात तक बात होती रही है। दोनों के बीच रिश्ते और परिवार को लेकर अच्छी चर्चा हुई। लेकिन देर रात संगरू की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे सुबह उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उनकी गर्दन टेढ़ी हो गई थी।

वहीं, बुजुर्ग और तीन बच्चों की मां के साथ शादी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों मंदिर में शादी करते हैं। वीडियो में वे खुशी-खुशी शादी करते दिख रहे हैं। जयमाल डालते ही वे खुद ही ताली बजाने लगते हैं। इसके बाद पत्नी की मांग में सिंदूर भरते हैं। इसी बीच वीडियो बनाने वाले कुछ लोग कहते हैं कि सही से मांग नहीं भरी। इस पर वे काफी देर तक सिंदूर लगाते हैं। शादी की रस्म पूरी होने पर पत्नी उनके पैर छूती है तो वे उसे आशीर्वाद देते हैं।

Share This Article