Vedant Samachar

दुर्ग पुलिस के आरक्षक के परिवार को पुलिस सैलरी पैकेज का लाभ, माता को मिला 1 करोड़ रुपये का बीमा चेक

Vedant Samachar

दुर्ग ,22 दिसंबर (वेदांत समाचार)। दुर्ग जिला पुलिस बल में पदस्थ रहे आरक्षक विक्रम सिंह के असामयिक निधन के बाद उनके परिवार को पुलिस सैलरी पैकेज (पीएसपी) के अंतर्गत बड़ी राहत मिली है। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा किए गए सकल बीमा कवरेज (एमओयू) के तहत आरक्षक की नामिनी माता श्रीमती सरोज ठाकुर को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

जानकारी के अनुसार आरक्षक क्रमांक 776 विक्रम सिंह, जिला पुलिस बल दुर्ग में कार्यरत थे। दिनांक 4 मई 2025 को एक दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस विभाग द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के साथ पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत सकल बीमा कवरेज का एमओयू किया गया है, जिसके तहत दुर्घटना में पुलिस कर्मी की मृत्यु होने पर बीमा राशि दिए जाने का प्रावधान है।

आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक रूपक मंडल, सेक्टर-01 भिलाई एवं एसबीआई शाखा आदर्श नगर, जिला दुर्ग की शाखा प्रबंधक विनिता कोसरिया की उपस्थिति में स्वर्गीय आरक्षक विक्रम सिंह की माता एवं नामिनी श्रीमती सरोज ठाकुर को 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया।

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत दुर्घटना से मृत्यु, स्थायी पूर्ण विकलांगता अथवा स्थायी आंशिक विकलांगता की स्थिति में पृथक-पृथक राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। इस सहायता से दिवंगत आरक्षक के परिवार को आर्थिक संबल मिला है, जिससे उनके भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

Share This Article