डॉ. संजय गुप्ता को ‘रबीन्द्रनाथ टैगोर नेशनल प्रिंसिपल अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया जाएगा

  • शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मान

कोरबा, 31 मार्च (वेदांत समाचार)। इंडस पब्लिक स्कूल, दीपका के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता को शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए ‘रबीन्द्रनाथ टैगोर नेशनल प्रिंसिपल अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 12 अप्रैल 2025 को हॉलिडे इन, मयूर विहार, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।


डॉ. संजय गुप्ता को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है, जो कि उनके शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान और समर्पण को दर्शाता है। वह 46 वर्षों से शिक्षा जगत में अपनी सेवा दे रहे हैं और उनका लक्ष्य है कि वह अंतिम सांस तक शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते रहें।


सम्मान समारोह में विभिन्न शिक्षाविद, लीडर, प्रोफेशनल, इनोवेटर्स जैसे ख्यातिलब्ध व नामचीन हस्ती मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि वह ई यू मीडिया, एक उपदेश ग्रुप एवं उसकी टीम को दिल से धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने उन्हें इस योग्य समझा।


डॉ. संजय गुप्ता ने कहा, “मेरा जीवन का एक ही उद्देश्य है कि मैं अंतिम सांस तक शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करता रहूंगा। विद्यालय का संचालन एवं बच्चों के भविष्य निर्माण हेतु अथवा नये आवाम तलाशना निःसंदेह काफी कठिन कार्य है। परंतु मैं अपनी पूरी निष्ठा एवं लगन से इस कार्य में लगा रहुँगा।”

इंडस विद्यालय परिवार की प्रतिक्रिया


डॉ. संजय गुप्ता के ‘रबीन्द्रनाथ टैगोर नेशनल प्रिंसिपल अवार्ड’ हेतु चयन होने पर इंडस विद्यालय परिवार अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यह सम्मान डॉ. संजय गुप्ता के शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान और समर्पण को दर्शाता है।