Vedant Samachar

रा.से.यो गोढ़ी के सात दिवसीय शिविर में कंबल व मिष्ठान वितरण, सामाजिक सरोकारों का संदेश

Vedant Samachar
3 Min Read

कोरबा,02 जनवरी (वेदांत समाचार)। अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर से सम्बद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) इकाई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी का विशेष सात दिवसीय शिविर ग्राम पंचायत चाकामार के वार्ड क्रमांक 11-12, हाथीमुड़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन 26 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक किया गया।

शिविर के दौरान प्रतिदिन प्रातः 5 बजे योग-आसन से दिनचर्या का शुभारंभ किया गया। शिविर में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के कुल 46 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 31 बालिकाएं एवं 15 बालक शामिल थे। शिविर का उद्घाटन ग्राम पंचायत चाकामार के सरपंच विजय कुमार मझवार के मुख्य आतिथ्य एवं मनोज कर्ष के विशेष आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रिनी दुबे ने की।

शिविर में स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान, खेलकूद, तालाब एवं गांव की साफ-सफाई, संध्या प्रार्थना तथा रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षिकाएं अंजना भगत, किशोरी एवं हेमलता उपस्थित रहीं, वहीं नूतन केवट एवं पुष्पा महिलांगे परिचारिका के रूप में शामिल रहीं।

28 दिसंबर को ग्राम पंचायत गोढ़ी वार्ड क्रमांक 5 के पंच पदम सिंह चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नशा मुक्ति एवं नवसाक्षरता विषय पर स्वयंसेवकों को प्रेरणादायी जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्कारम संस्था की अध्यक्ष आकांक्षा चंदेल द्वारा सभी 46 स्वयंसेवकों को कंबल वितरित किए गए।

वहीं छत्तीसगढ़ अख़बार वितरक संघ के अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जय सिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर सहित रामायण सिंह, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल एवं बालको इकाई के संरक्षक रेशम साहू द्वारा पानी बोतल, फली-चिक्की एवं अगरबत्ती का वितरण किया गया तथा विद्यार्थियों को नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर के औचक निरीक्षण के दौरान रा.से.यो. में सर्वोच्च सम्मान प्राप्त प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र कुमार तिवारी ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि सुविचार लेखन से शिविर का स्वरूप और अधिक प्रभावी बनता है। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने रंगों के माध्यम से सुविचारों को उकेरते हुए अपने विचारों को अभिव्यक्त किया। डॉ. तिवारी ने विद्यालय प्राचार्य एवं शिविर संयोजकों की प्रशंसा करते हुए पंच पदम सिंह चंदेल को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

29 दिसंबर को चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा धृतलहरे, सरोज केशरी, कुसुमलता चंद्रा तथा 31 दिसंबर को अनीता ओहरी, प्रवीण चौबे एवं खेल विशेषज्ञ देवेंद्र सिंह राजपूत ने शिविर में सहभागिता निभाई।

शिविर का समापन 1 जनवरी 2026 को हुआ। प्राचार्या श्रीमती रिनी दुबे द्वारा शिविर प्रभारी आर. कश्यप एवं सहायक शिविर प्रभारी पवन श्रीवास को दायित्व सौंपा गया था। समापन अवसर पर प्रभारी आर. कश्यप ने आभार प्रदर्शन किया एवं प्राचार्या द्वारा शिविर के समापन की घोषणा की गई।

Share This Article