Vedant Samachar

2023 में टिकट नहीं मिला, लेकिन अब छत्तीसगढ़ की इस पूर्व विधायक को बनाया गया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, 5 राज्यों के प्रभारी की भी जिम्मेदारी

Vedant Samachar
1 Min Read

कवर्धा,03 जनवरी (वेदांत समाचार): महिला कांग्रेस ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ से पंडरिया की पूर्व विधायक ममता चंद्राकर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने उन्हें महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।

ममता चंद्राकर बनी महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव

ममता चंद्राकर वर्ष 2018 से 2023 तक पंडरिया विधानसभा की विधायक रही हैं। इससे पहले वे 2010 में दुर्ग क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य और 2005 में बेमेतरा जनपद पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। हालांकि 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला था, लेकिन पार्टी में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।

साथ ही उन्हें गुजरात, मध्यप्रदेश, झारखंड सहित पांच राज्यों का प्रभारी भी बनाया गया है। इस दौरान ममता चंद्राकर ने महिला सशक्तिकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। महासचिव बनाए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

Share This Article