Vedant Samachar

नई शिक्षा नीति और प्रभावों पर प्राध्यापकों व छात्रों में संवाद…

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा,30नवंबर (वेदांत समाचार)। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, कोरबा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर इंडक्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय में अध्ययनरत प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों तथा नव-नियुक्त अतिथि प्राध्यापकों के लिए रखा गया था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एन.ई.पी 2020 की अवधारणा, संरचना तथा उनके शैक्षणिक जीवन पर पडऩे वाले प्रभावों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय की संस्था प्रभारी एवं एन.ई.पी. समन्वयक डॉ. डेज़ी कुजूर के स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मुख्य विशेषताओं, उद्देश्यों और दिशा-निर्देशों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात् सुश्री दिव्या पटेल सहायक प्राध्यापक, अंग्रेज़ी के द्वारा विद्यार्थियों को शैक्षणिक संरचना, कोर्स क्रेडिट प्रणाली, उपस्थिति नियम, आंतरिक मूल्यांकन तथा परीक्षा प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सुश्री पूजा सिंह, सहायक प्राध्यापक, रसायन विज्ञान ने आंतरिक मूल्यांकन, परीक्षा प्रणाली एवं परिणाम विश्लेषण पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अतिथि व्याख्याता नुपिता सेन यादव, शैलेश माहेश्वरी , आशिया खान, मधु यादव सहित नव-नियुक्त अतिथि व्याख्याता हेमंत कुमार , गणित तथा पूनम साहू भौतिक शास्त्र की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं नव-नियुक्त अतिथि प्राध्यापकों को हृश्वक्क 2020 के उद्देश्यों, संरचना और उसके प्रभावों के बारे में व्यापक समझ प्रदान की। साथ ही उनके समस्त प्रश्नों और शंकाओं का समाधान भी किया गया। महाविद्यालय द्वारा इंडक्शन कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में अग्रणी महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शिखा शर्मा ने एन.ई.पी. 2020 को समझने और आत्मसात करने के लिए समय-समय पर ऐसे आयोजन की आवश्यकता बताई जिससे विद्यार्थी और शिक्षक लाभान्वित हों।

Share This Article