Vedant Samachar

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘‘योग संगम’’ एवं ‘‘हरित योग’’ की थीम पर कबीरधाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

Vedant Samachar
1 Min Read

योगाभ्यास भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा का अमूल्य उपहार, जिसे पूरी दुनिया ने अपनाया-उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा

रायपुर, 21जून 2025(वेदांत समाचार) : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज ‘‘योग संगम’’ एवं ‘‘हरित योग’’ की थीम पर कबीरधाम में जिला स्तरीय कार्यक्रम पीजी कॉलेज डोम कवर्धा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। उन्होंने योगाभ्यास कर सभी को स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाने का संदेश दिया।


उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि योगाभ्यास भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा का अमूल्य उपहार है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरा देश संगठित रूप से योग कर रहा है, जिससे भारत की इस दिव्य परंपरा का गौरव और भी बढ़ा है।

Share This Article