जांजगीर-चांपा 08 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के परिपालन में अमित सिंह मरकाम पिता स्वर्गीय श्री गजाधर सिंह, निवासी ग्राम अमोरा, थाना मुलमुला, तहसील अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा को कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा।
अमित मरकाम को जिला कार्यालय, जांजगीर-चांपा में भृत्य के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर प्रभावशील होगी।



