उदयपुर ,03 जनवरी । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को उदयपुर प्रवास के दौरान समोर बाग पहुंचे, जहाँ उन्होंने मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्यों से भेंट की। समोर बाग में रक्षा मंत्री की राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ व नाथद्वारा विधायक एवं मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात हुई।



