Vedant Samachar

पूर्व जिला खाद्य अधिकारी कन्हैया लाल जायसवाल का निधन, शोक की लहर

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल के पिता एवं रीना जायसवाल के ससुर, पूर्व जिला खाद्य अधिकारी सह अधिवक्ता कन्हैया लाल जायसवाल का 80 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। वे लालूराम कॉलोनी के निवासी थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

दिवंगत कन्हैया लाल जायसवाल कटघोरा के पूर्व विधायक कृष्णालाल जायसवाल (कृष्णा गुरुजी) के भतीजे थे। साथ ही वे कोरबा मुख्य मार्ग स्थित प्रतिष्ठित व्यवसाय मधुर ड्रेसेस के संचालक विसाहू जायसवाल एवं विशाल जायसवाल के बड़े भाई थे। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यापारिक जगत में शोक की लहर व्याप्त है।

वे अपने पीछे पत्नी, चार पुत्र—अजय जायसवाल, बजरंग जायसवाल, अमित जायसवाल एवं सुमित जायसवाल, तथा दो पुत्रियाँ—आभा जायसवाल एवं प्रतिभा जायसवाल सहित नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन से नगरवासियों, परिजनों, शुभचिंतकों एवं उनके मूल निवास ग्राम भिलाईबाजार में गहरा शोक व्याप्त है।

दिवंगत कन्हैया लाल जायसवाल की अंतिम यात्रा शनिवार 10 जनवरी को दोपहर 3 बजे उनके निवास स्थान लालूराम कॉलोनी से मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी।

Share This Article