Akshaye Khanna in Dhurandhar 2: साल 2025 खत्म होने वाला है लेकिन जाते जाते हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को धुरंधर जैसी ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर देकर गया है। रणवीर सिंह की इस फिल्म को कितना पसंद किया गया है वो किसी से छिपा नहीं है।लेकिन इस वक्त रणवीर सिंह के साथ साथ अक्षय खन्ना की भी जमकर तारीफ हो रही है। इस फिल्म में रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना को रणवीर सिंह से ज्यादा प्यार मिला है।यही कारण है कि सभी चाहते हैं.
कि धुरंधर 2 में फिर से उनकी वापसी होनी चाहिए। हालांकि धुरंधर में वो मर चुके हैं लेकिन कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। पक्की खबर है कि धुरंधर 2 में उनकी वापसी होगी। रहमान डकैत के किरदार के बाद अक्षय खन्ना इंटरनेट पर छा गए थे।दरअसल धुरंधर 2 में दूसरी कहानी सामने आएगी लेकिन एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिसमें अक्षय खन्ना की विकीपीडिया में इसका इशारा मिला है। उनकी फिल्मोग्राफी लिस्ट में दर्ज है कि वो धुरंधर 2 में नजर आने वाले हैं। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। देखने वाली बात होगी कि वो सच में इस पार्ट में होते हैं या नहीं। लोग बातें कर रहे हैं.
कि दूसरे पार्ट में किसी ना किसी तरह से अक्षय खन्ना को दिखाया जाएगा। पाकिस्तान के ल्यारी के इस गैंगस्टर के किरदार ने अक्षय खन्ना के करियर को एक नई ऊंचाई दी है। अक्षय खन्ना की धुरंधर हिट होने के बाद खबर आई थी कि उन्होने अजय देवगन की फिल्म दृश्यम छोड़ दी थी क्योंकि वो ज्यादा फीस चाहते हैं। मेकर्स ने ऐसा करने से इंकार कर दिया है और अक्षय खन्ना के खिलाफ कोर्ट जाने के लिए तैयार हैं। मेकर्स का कहना है कि सबकुछ तय हो चुका था और शूटिंग से 10 दिन पहले अक्षय खन्ना ने फिल्म छोड़ दी।



